शामली, जुलाई 23 -- नगरपालिका द्वारा नवाब तालाब के निकट नाले के निर्माण का लोगों ने विरोध किया। नगरपालिका द्वारा नवाब तालाब के निकट नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान कुछ लोगों ने नाला निर्माण का विरोध किया। बताया गया कि नाला पास ही स्थित शेख बिरादरी के कब्रिस्तान से चार फीट की ऊंचाई पर बनाया जा रहा है। पास ही बस्ती के मकानों का भराव भी अधिक नहीं है, जिस कारण कब्रिस्तान व बस्ती में पानी की निकासी की समस्या बन जाएगी। इसके साथ ही भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तारिक रजा एडवोकेट ने भी नाले के निर्माण रूकवाने के लिए मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...