उन्नाव, फरवरी 1 -- नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज हाइवे पर नहर मोड़ के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है। नवाबगंज पुलिस चौकी प्रभारी मुकुल दुबे ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था और उसे पिछले कई दिनों से राजमार्ग के आसपास घूमते हुए देखा गया था। पुलिस द्वारा शव की पहचान के प्रयास जारी हैं। आसपास के थानों को भी सूचना प्रसारित कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...