गंगापार, जनवरी 12 -- लखनऊ हाईवे स्थित नवाबगंज से लालगोपालगंज तक सड़क किनारे बने खुले नाले को ढकने की मांग को लेकर युवा विकास पार्टी द्वारा उठाई गई आवाज पर अब ठोस कार्रवाई शुरू हो गई है। सोमवार को एनएचएआई की टीम ने पूरे मार्ग का विस्तृत सर्वे किया। प्रोजेक्ट मैनेजर बंशीधर और अभियंताओं के साथ पहुंची टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र और प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने बताया कि सर्वे के दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सड़क के दोनों तरफ ढका हुआ नाला बनाया जाएगा। इससे जलनिकासी की समस्या दूर होगी, दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी और आम जनता को राहत मिलेगी। पार्टी नेताओं ने इसे जनता की जीत बताते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है।

ह...