बरेली, दिसम्बर 18 -- फरीदपुर। नवाबगंज में रोडवेज बस के कंडक्टर द्वारा उतारी गई दो वर्षीय बच्ची फरीदपुर के कुइया शाहपुर गांव के परिवार की निकली। परिवार के लोग उसे लेने के लिए नवाबगंज पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड केयर सेंटर में भेज दिया था। बच्ची की मां का कहना है कि वह बच्ची को सीट पर सुलाकर पानी लेने चली गई थी, इसी दौरान बस चल दी और वह बस स्टैंड पर ही रह गई। हालांकि बाल कल्याण समिति सत्यापन के बाद बच्ची की सुपुर्दगी देगी। मंगलवार को नवाबगंज के रामाधार मिश्रा की पत्नी सोनी देवी रिछौला किफायतुल्ला पुलिस चौकी के सामने रोडवेज बस से उतरी थीं। इसी दौरान बस कंडक्टर ने दो साल की बच्ची को उनकी बताते हुए ले जाने को कहा था। जब उन्होंने बच्ची उनकी न होने की बात कही तो कंडक्टर वहीं बच्ची को उतारकर पीलीभीत की ओर बस लेकर चला गया था। सोनी मानवता के न...