प्रयागराज, दिसम्बर 8 -- दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष से खलबली मच गई। आरोप है कि सोमवार को एक पक्ष ने अधिवक्ता भाइयों व पूर्व सैन्य अधिकारी संग परिवार के अन्य सदस्यों को जमकर पीटने के बाद चारपहिया व दोपहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। नवाबगंज समेत कई थाने की पुलिस फोर्स पहुंची। दोनों पक्ष से घायल छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व सैन्यकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने 25 पुरुष व 9 महिला के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नवाबगंज के झोखरी आदमपुर निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार शुक्ल की दर्ज एफआईआर के अनुसार, उनके छोटे भाई अधिवक्ता शिव नरेश शुक्ल और योगेंद्र नारायण शुक्ल सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे जिला कचहरी के लिए निकले। घर से निकलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.