बरेली, जनवरी 31 -- ढाई माह पूर्व घर से लापता हुए राईस मिल के पार्टनर के बेटे की मध्य प्रदेश में हत्या कर दी गयी। उसका शव वहां झाड़ियों में पड़ा मिला। जिसकी सूचना मिलने के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस के साथ मध्य प्रदेश रवाना हो गए। कस्बे में मियां की मस्जिद के पास रहने वाले रईस अहमद सिद्दीकी कस्बे में ही स्थित एक राइस मिल पार्टनर हैं। उनका बेटा मोहम्मद रिजवान 10 नवंबर वर्ष 2024 को अपने घर से देहरादून में एक कंपनी में काम करने की बात कहकर गया था। लेकिन वह देहरादून न जाकर मध्य प्रदेश में काम कर रहे अपने एक दोस्त के कहने पर वहां पहुंच गया। वहां पहुंच कर उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। चार दिन बाद परिजनों ने उसे फोन किया तो उसका फोन बद था। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को उसकी कोई खबर नहीं मिली तो उन्होंने थाना नवाबगंज मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.