नवादा, दिसम्बर 8 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूरे नवादा जिले में अचानक मौसम ने करवट ली है और शीतलहर जैसे हालात पैदा हो गए हैं। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 09 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से काफी कम है। इस कड़ाके की ठंड ने जिले भर के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह की तेज ठंड जारी रहने की चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बर्फीली पछुआ हवा और कोहरे का डबल अटैक जिले के लोगों को झेलने की नौबत रहेगी। ठंड बढ़ने का मुख्य कारण पछुआ हवा का तेज होना है। जिले में अभी पछुआ हवाएं नौ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बह रही हैं। यह बर्फीली हवा अपनी रफ्तार के कारण शीत कारक को बढ़ा दे रही है, जिससे महसूस किया जाने वाला तापमान वास्तविक तापमान से भी कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.