नवादा, नवम्बर 30 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले में रबी 2025-26 सीजन के लिए फसलों की बुआई ने अब गति पकड़ ली है। जिला कृषि विभाग ने किसानों को उन्नत किस्म के बीजों का बड़े पैमाने पर वितरण सुनिश्चित किया है। अब तक ज्यादातर फसलों के बीज वितरण का कार्य लगभग 70 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। सामान्यतः जिले में 15 नवम्बर से 15 दिसंबर तक शत-प्रतिशत बुआई का कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित रहता है, जिसको लेकर शेष बचे बीजों का वितरण तेजी से किया जा रहा है। जिले में दलहनी और तिलहनी फसलों की बुआई के प्रति किसानों का रुझान काफी अच्छा दिख रहा है। दाल के लिए कुल 1357 एमटी बीज उपलब्ध कराए गए, जिनमें प्रत्यक्षण बीज 500 एमटी और 10 वर्षीय बीज अनुदान योजना के तहत 857 एमटी शामिल हैं। इनमें से 69.94 फीसदी यानी 948.94 एमटी बीज का वितरण हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.