नवादा, जनवरी 23 -- नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़ीहारी गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राजेंद्र मिस्त्री के 45 वर्षीय पुत्र अशोक मिस्त्री की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर शव जला दिया। शुक्रवार की दोपहर बधार स्थित एक गेहूं के खेत से उसका जला हुआ शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतक अशोक मिस्त्री पिछले करीब 10 वर्षों से कोशी गांव में मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में कार्यरत थे। वे गुरुवार की रात लगभग नौ बजे रोज की तरह कोशी स्थित अपने क्लीनिक को बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। आशंका जताई जा रही है कि पहले उनकी हत्या की गई, फिर पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रोह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.