मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- सरैया। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवादा में गुरुवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ नेत्र सहायकों की टीम ने छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की। नेत्र सहायक जूली मिश्रा ने बताया कि बच्चों का रजिस्ट्रेशन, विजन टेस्ट तथा रेटिना की जांच की गई। जांच के दौरान 10 बच्चों में आंखों से संबंधित समस्या पाई गई, जिन्हें आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया है। शिविर में नेत्र सहायक संस्कृति श्रीवास्तव, संजना प्रधान, हरिनारायण सिंह, श्यामलाल राम, रागिनी कुमारी, अजीत कुमार, भीष्म कुमार, राजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...