गया, फरवरी 22 -- बांकेबाजार के सुदूरवर्ती झारखंड सीमा से सटे नवादा गांव में रविवार को पांच दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ सह नवनिर्मित देवी मंदिर में माता की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह में सैकड़ों महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग नवनिर्मित देवी मंदिर पहुंचे और माथे पर कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल हुए। ढोल बाजे गाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा में आकर्षक झांकी निकाली गई। यात्रा में भाजपा नेता कौशल वर्मा, हम की जिलाध्यक्ष रूबी देवी शामिल थे। कलश यात्रा नवादा से निकलकर विभिन्न गांवों को होते हुए नदी तट तक पहुंची। यहां आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जलभरा। तत्पश्चात कलश में जल देवी मंदिर यज्ञ मंडप पहुंची। कलश यात्रा में जय माता की, जय श्री राम, बजरंग बली की जय, हर-हर महादेव आदि धार्मिक ...