चतरा, फरवरी 23 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। पेटादरी पंचायत के नवादा में एकादशी व्रतोद्यापन सह भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञकर्ता सीता देवी, शांति देवी, रामलखन पांडे, रामा देवी के अलावा अरुण कुमार पांडे, और जितेंद्र पांडे समेत कई ग्रामीण शामिल है। यज्ञाचार्य बनारस के शिवशंकर पाण्डेय ने बताया कि यज्ञ सात दिनों तक चलेगा। इसमें गोविंद कृष्ण शास्त्री द्वारा हर रात्रि को प्रवचन का आयोजन किया गया। 28 फरवरी को अग्निस्थान, पूजन, हवन पूर्णाहुति, भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.