नवादा, जनवरी 14 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार के रेल मानचित्र पर नवादा और नालंदा जिलों के बीच एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। वर्षों की प्रतीक्षा और प्रशासनिक बाधाओं को पार करने के बाद, नवादा-पावापुरी नई रेल लाइन परियोजना अब धरातल पर उतर चुकी है। 23 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के निर्माण पर भारतीय रेल 492.13 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। यह परियोजना न केवल नवादा और पावापुरी के बीच की दूरी को कम करेगी, बल्कि दक्षिण बिहार के आर्थिक और सांस्कृतिक परिदृश्य को भी पूरी तरह से बदल देगी। वर्तमान में नवादा से पावापुरी या राजगीर जाने के लिए रेल यात्रियों को गया या किऊल होकर एक लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिसमें समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होते हैं। नई रेल लाइन के चालू होने से नवादा सीधे तौर पर पावापुरी रोड स्टेशन और आगे राजगीर-बख्तियारपुर रेलखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.