गाजीपुर, फरवरी 9 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के रकसहा गांव में आरएफसी क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। खचाखच भरे मैदान और दर्शकों के उत्साह के बीच खेले गए इस निर्णायक मैच में नवादा की टीम ने नई बाजार को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि डालिम्स सनबीम स्कूल रकसहा के प्रबंधक शाकिब खान एवं समाजसेवी इमरान खान ने फीता काटकर किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथियों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में कई मौके बने, लेकिन दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.