नवादा, जून 2 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। व्यवहार न्यायालय में उपस्थापना हेतु लाया गया एक बंदी हथकड़ी सरका कर भाग निकला। घटना शनिवार की शाम की बतायी जाती है। घटना के बाद बंदी की तलाश के लिए कोर्ट की पुलिस की मदद से चारों ओर खोजबीन की गयी। परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला। बंदी की पहचान कौआकोल के कदहर गांव के राकेश सिंह के रूप में की गयी है। 35 वर्षीय राकेश सिंह कदहर गांव के रविन्द्र सिंह का बेटा बताया जाता है। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया था। कौआकोल पुलिस ने राकेश सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट के वारंट के साथ उसे बी-सैप के जवान अमित काजी व चौकीदार कृष्ण किशोर प्रसाद के साथ कौआकोल थाने से नवादा कोर्ट के लिए भेजा गया था। उसके साथ एक अन्य बंदी मुकेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.