मुरादाबाद, जनवरी 2 -- नवादा गांव निवासी राजा बाबू के भारतीय सेना में टेक्निकल सुपरवाइजर पद पर चयन होने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने राजा बाबू के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बिलारी विधायक ने कहा कि राजा बाबू की सफलता गांव व क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आशा जताई कि राजा बाबू देश सेवा के अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान इस्लाम,रवि,बसंत कुमार, उस्मान, विश्वजीत सिंह यादव, रूप किशोर ,शिशुपाल यादव, एपी यादव, दिनेश जाटव आदि भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी राजा बाबू की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.