नवादा, जनवरी 5 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। 69वें राष्ट्र स्तरीय विद्यालय भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता 06 से 09 जनवरी तक महाराष्ट्र के संभाजीनगर में आयोजित होगा, जिसमें अंडर-19 आयु वर्ग के 94 केजी भार वर्ग में नवादा के अमित कुमार शामिल होंगे। नवादा जिला के इंटर विद्यालय आंती कादिरगंज के अमित कुमार राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन खेल में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। शारीरिक शिक्षक एवं नवादा जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अरविन्द कुमार ने बताया कि खिलाड़ी अमित कुमार कड़े संघर्ष के बूते 05 साल बाद राष्ट्रीय स्तर के भारोत्तोलन प्रतियोगिता में चयनित हुए हैं। नवादा जिला भारोत्तोलन खेल प्रशिक्षण केंद्र इंटर विद्यालय आंती में 03 साल के बाद खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर राजगीर में 02 साल प्रैक्टिस करने के बाद उन्हें यह मौका मिला है। अमित सदर प्रखंड के लोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.