नवादा, दिसम्बर 8 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अपनी लेखकीय प्रतिभा में निरंतर निखार ला कर नए प्रतिमान गढ़ती जा रहीं नवादा की बेटी मधुयंका राज को फॉरएवर स्टार इंडिया अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। मधुयंका को बेस्ट सुपर वुमन 2025 के खिताब से कविता लेखन के क्षेत्र में सम्मानित किया गया है। मधुयंका ने इस सम्मान से न सिर्फ नवादा, बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया है। यह सम्मान समारोह पटना में बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित हुआ, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में रेडियो मिर्ची पटना के रेडियो जॉकी शशि, पटना विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन विभाग के प्रोफेसर डॉ. गौतम कुमार, रचना सिंह, मुद्दासिर सिद्दकी, होटल मालिक शेखर, मीडिया चैनल सीईओ आदित्य कुमार, रोबिन राज, विशाल रघुवंशी समेत पत्रकार प्राची शर्मा, शिक्षिका श...