नवादा, फरवरी 7 -- नवादा, हिप्र/विसं नवादा की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज (52) की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। शुक्रवार की सुबह करीब 05-5:30 बजे वह अपने सरकारी आवास के भीतर सोफे पर अचेतावस्था में पायी गयीं। उनके मुंह और नाक से झाग निकल रहा था और उनका चेहरा लाल पड़ा हुआ था। केयर टेकर व सुरक्षा कर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल नवादा के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शहर में प्रशासनिक व न्यायिक हल्कों में अफरातफरी मच गयी। सूचना पर नवादा के डीएम रविप्रकाश व एसपी अभिनव धीमान के अलावा नवादा कई न्यायिक पदाधिकारी व नवादा व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित सीजेएम, एडीजे सहित कई न्यायिक कर्मी तथा नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को तत्काल अस्पताल बुलाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.