नवादा, जनवरी 6 -- नवादा/रजौली, हिसं/निसं। नवादा जिला अब केवल अपनी ऐतिहासिक पहचान के लिए ही नहीं, बल्कि राज्य के सबसे बड़े एनर्जी हब के रूप में उभरने के लिए तैयार है। जिले के औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह बदलने के उद्देश्य से बिहार सरकार और केंद्र के सहयोग से 13 हजार करोड़ की भारी-भरकम लागत वाली दो विशाल पम्प स्टोरेज पावर परियोजनाएं के नए साल में तेज गति पा कर लक्ष्य प्राप्ति तक पहुंचने के आसार हैं। 2026 तक इन परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व तेजी आने की उम्मीद है, जो न केवल बिजली संकट को दूर करेंगी बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित होंगी। नवादा में 13 हजार करोड़ का यह निवेश बिहार के औद्योगिक इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर है। रजौली के एकम्बा और सिरदला के गोसाईंतरी की पहाड़ियों से निकलने वाली बिजली न केवल बिहार ...