नवादा, जुलाई 30 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में बेखौफ बदमाशों ने सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दिया। घटना मंगलवार की दोपहर करीब 01 बजे नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर इलाके में मेहता गली में स्थित पवन मैरेज हॉल के समीप की है। मृतक 22 वर्षीय सचिन कुमार जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के डोमनबाग, महापुर के ब्रह्मदेव महतो का बेटा बताया जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। घटना की सूचना पर नवादा के एसपी अभिनव धीमान व सदर एसडीपीओ-01 हुलास कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान नगर थाना के अलावा मुफस्सिल थाना, कादिरगंज थाना व बुंदेलखंड थाने की टीम भी वहां पहुंच गयी और संदिग्ध बदमाशों की खोजबीन के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गयी। इस बीच फॉरेंसिक टीम व डीआईयू की टीम भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.