नवादा, मार्च 13 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा नगर के वार्ड नम्बर 31 में नल-जल का पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। नल-जल की आपूर्ति करने वाला मोटर ही खराब पड़ा है। इस कारण भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। निराशाजनक तो यह है कि वार्ड में चापाकल की उपलब्धता भी नगण्य है। हालांकि अभी हाल में तीन नए चापाकल लगाए गए हैं लेकिन इसका व्यापक लाभ इसलिए नहीं मिल पा रहा है क्योंकि वार्ड की आबादी खासी घनी है। इस कारण पेयजल का संकट निरंतर बना हुआ है। यह संकट इस रमजान के महीने में और भी बड़ा हो कर रह गया है। गर्मी में हालात और भी खराब होने की आशंका से ही वार्डवासी सिहर जा रहे हैं। नल-जल जैसी बड़ी समस्या के साथ ही इस वार्ड में जल निकासी की समस्या भी गंभीर है। ऐसे में इस सड़क की स्थिति भी दयनीय हो कर रह गयी है। शरीफ कॉलोनी की सड़क सबसे अधिक खराब है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.