नवादा, मार्च 12 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा नगर परिषद के वार्ड 30 में सड़कें एकदम खस्ताहाल हैं। कुछ मोहल्लों को छोड़ दें तो ज्यादातर सड़कें जर्जर हाल में ही हैं। कई पीसीसी सड़कें हैं लेकिन यह भी उबड़-खाबड़ बनी हुई हैं, जिस कारण इस पर से हो कर गुजरना बेहद बुरा अनुभव है। वार्ड के कुछ हिस्से में सड़क की बेहतर व्यवस्था नहीं रहने का खामियाजा न सम्बंधित वार्डवासी लम्बे समय से झेल रहे हैं। इधर से होकर गुजरने वाले हर व्यक्ति को सड़क की दुर्दशा के कारण संकट झेलने की नौबत बनी रहती है। बड़ी दरगाह मोहल्ले की इस बड़ी समस्या के अलावा इस वार्ड में स्ट्रीट लाइट का अभाव भी बुरी तरह से खटकता है। अंधेरे का संकट परेशानीदायक बना हुआ है लेकिन समाधान फिलवक्त नहीं दिखाई देता। वार्ड 30 में अनेक स्थानों पर नल-जल का कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है। हालांकि जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.