नवादा, फरवरी 7 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा के डाककर्मी जितेन्द्र कुमार के ठिकानों पर सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) टीम द्वारा शुक्रवार को कथित रूप से छापेमारी की गयी। बताया जाता है कि डाकघर से जुड़े मामलों को लेकर सीबीआई ने छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकड़िया और न्यू एरिया स्थित आवास पर टीम पहुंची और संबंधित विषयों पर जांच की। इस दौरान टीम द्वारा घर में तलाशी ली गयी और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गयी। किस बात को लेकर छापेमारी की गयी। इस बारे में विशेष जानकारी नहीं मिल सकी है। कयास लगाया जा रहा है कि मामला डाकघर में करोड़ों के घोटाले से जुड़ा है। हालांकि खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि उन्हें सीबीआई द्वारा छापेमारी की कोई अधिकारिक सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.