नवादा, नवम्बर 25 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिला पुलिस के एक जवान की नवादा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गयी। मृतक 34 वर्षीय राकेश कुमार नवादा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरांट गांव के जगदीश यादव के पुत्र थे। वह वर्तमान में औरंगाबाद जिला पुलिस बल में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। रविवार की रात करीब 10 बजे एनएच-20 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकड़िया मोड़ के समीप उनकी बाइक को तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने रौंद दिया था। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घटना के वक्त वह बाइक से अपने गांव खरांट से नवादा आ रहे थे। इसी बीच नवादा की ओर से जा रही कार ने सामने से उनकी बाइक को रौंद दिया। सूचना पर पुलिस की मदद से उन्हें नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर अवस्था में उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सोमवार को पटना में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.