नवादा, जून 7 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में अज्ञात वाहन से कुचलकर एक महिला की मौत हो गयी। घटना गुरुवार की देर शाम एनएच-20 पर अकौना बाजार के समीप की बतायी जाती है। मृतका 50 वर्षीया सरोज देवी अकौना गांव के सुरेश चौधरी की पत्नी थी। घटना के वक्त वह घर का सामान खरीदने अकौना बाजार आयी थी। इसी दौरान बाजार के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया। इस बीच आसपास के लोगों द्वारा तत्काल डायल 112 को सूचना दी गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में रात में उसकी मौत हो गयी। परिजनों में मचा घटना के बाद कोहराम घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग परिजनों को शांत कराने की कोशश में जुटे थे। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.