बक्सर, जनवरी 10 -- पेज- युवा के लिए चक्की, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड स्थित लक्ष्मण डेरा के महर्षि श्याम सुन्दर दास स्टेडियम में क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसमें नवाडेरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चक्की को 5 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर चक्की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चक्की की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 151 रन का मजबूत लक्ष्य नवाडेरा के सामने रखा। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवाडेरा टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय दिया। मात्र 11 ओवर में ही 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मुकाबले में छोटू यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाए। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सचिन को 220 रन और 2 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द सीरीज का ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.