गुमला, मई 5 -- डुमरीञ डुमरी प्रखंड अंतर्गत नवाडीह पंचायत भवन में छह मई को पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम पंचायत हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया जाएगा। जानकारी देते हुए पंचायत मुखिया चेतन लाल मिंज ने बताया कि यह केंद्र अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किया जा रहा है। उन्होने बताया कि हेल्प डेस्क की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण परिवारों को मनरेगा,राशन, पेंशन सहित अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता प्रदान करना है। विशेष रूप से उन परिवारों को इस केंद्र से जोड़ा जाएगा जो अभी तक इन योजनाओं से वंचित हैं।इस पहल से सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.