गुमला, नवम्बर 2 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह, रजावल और चिरैया चर्च में रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने कब्र पर्व बड़ी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही श्रद्धालु अपने स्वर्गवासी प्रियजनों की कब्रों को फूल, माला और मोमबत्तियों से सजाने में जुटे रहे। लोगों ने कब्रों की साफ-सफाई कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नवाडीह में मुख्य अनुष्ठान का नेतृत्व फादर देवनिश तिर्की ने किया। वहीं फादर दोमनिक तिर्की ने अंबाटोली, फादर अलोइस ने रजावल, फादर अजय तिर्की ने नटवल, फादर अमरदीप किंडो ने कपासगुटरा और फादर पिंगल कुजूर व डिकन समीर एक्का ने एकम्बा बरटोली में मिस्सा पूजा संपन्न कराई। मिस्सा के दौरान श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाकर और पुष्प अर्पित कर अपने पूर्वजों को याद किया।फादर देवनिश तिर्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.