गोरखपुर, अप्रैल 22 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैम्पियरगंज में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल और वाणिज्य विभाग की ओर से 'वर्ल्ड क्रिएशन एंड इनोवेशन डे' के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सौमित्र चन्द्र ने दीप जलाकर किया। कहा कि यह दिवस विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को अपने स्वर्णिम भविष्य के निर्माण में अनेक कौशलों में दक्ष होने की आवश्यकता होती है। इसमें क्रिएटिविटी और इनोवेशन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्य वक्ता असिस्टेंट प्रो. डॉ.सुमित कुमार गुप्ता ने कहा कि सृजनात्मकता अनेक कौशलों को जन्म देती है। वास्तव में नवाचार भी सृजनात्मकता की ही उपज है। इन दोनों के माध्यम से विद्यार्थियों में बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है। संगोष्ठी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.