महाराजगंज, फरवरी 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के वरिष्ठ सदस्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों को नवाचार की अवधारणा से संवेदनशील करते हुए कहा कि नवाचार एक रचनात्मक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नई तकनीक, नए विचार और नए ज्ञान द्वारा नए अवसरों का सृजन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को नए तरीके से करना भी नवाचार है। नए विचार, उत्पाद, सेवा एवं तकनीकी के निर्माण की प्रक्रिया सकारात्मक परिवर्तन, प्रयोगशीलता और समस्या समाधान की क्षमता से विकसित होती है। परिवर्तन व्यक्ति और समाज दोनों को स्फूर्ति, चेतना और नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.