मैनपुरी, अक्टूबर 9 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में संपन्न दो दिवसीय नवाचार महोत्सव में परिषदीय एवं राजकीय/अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के नौ शिक्षकों का चयन किया गया है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों में परिषदीय विद्यालयों से किशनी ब्लॉक की जूही जैन, मैनपुरी की नम्रता सिंह, बेवर की प्रगति वर्मा, सुपनेश कुमार और बरनाहल की गुलशन कुमार शामिल रहे। माध्यमिक विद्यालय श्रेणी से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की सुनीता देवी, रठेरा की रश्मि तथा जनता इंटर कॉलेज नौनेर के राजीव कुमार चयनित हुए। निर्णायक मंडल में डॉ. जीतपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह एवं अभय कुमार शामिल रहे। डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले के शिक्षक विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला से लेकर राज्य स्तर तक चयनित होकर मैनपुरी का नाम गौरवान्वि...