बक्सर, फरवरी 8 -- बक्सर। अखिल भारतीय बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा राजधानी पटना में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बक्सर जिले के चार शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से बक्सर के प्राथमिक विद्यालय विठ्ठलपुर के शिक्षक दुर्गा मांगे को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनवरत एवं नवाचारी योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय केंद्रीय कारा के शिक्षक संदीप कुमार आर्य को विशेष परिस्थितियों में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए लिए सम्मानित किया गया। जबकि, मध्य विद्यालय बेलाउर के शिक्षक संजीव कुमार तिवारी को शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं मध्य विद्यालय बरूना के शिक्षक अशोक कुमार पांडेय को विद्यालय में नवाचार, सहगामी ...