वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के विज्ञान संस्थान स्थित जंतु विज्ञान विभाग में 'इनोवेशन इन रिप्रोडक्शन बायोलॉजी में नवाचार : उभरते आयाम एवं खोज' विषयक वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन के साथ इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ रिप्रोडक्शन ऐंड फर्टिलिटी रिसर्च की 36वीं वार्षिक बैठक का उद्घाटन भी स्वतंत्रता भवन सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने प्रजनन विज्ञान में नवाचार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बांझपन के उपचार से लेकर गर्भाधान तक चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने आयुर्वेद एवं चिकित्सा संकाय की सहभागिता को सराहनीय बताया। कहा कि नवाचार युक्त अनुसंधान से विषय सुदृढ़ होते हैं। विशिष्ट अतिथि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्युनोलॉजी के निदेशक पद्मभूषण प्रो. जीपी तलवा...