गुड़गांव, फरवरी 21 -- गुरुग्राम,संवाददाता। एमडीआई ( मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट) में चार दिनों की अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। जिसका विषय सस्टेनेबिलिटी से पुनर्योजी व्यवसाय का निर्माण और संवर्धन है। यहां देश-विदेश के शोधार्थी, युवा शिक्षक, वरिष्ठ प्रोफेसर और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। जिसमें चर्चा की जा रही है कि ईएसजी सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे। उसे जमीन पर कैसे उतारा जाए। कार्यक्रम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय डॉक्टोरल और प्रारंभिक करियर शिक्षाविद कंसोर्टियम से हुई। समापन आईसीसीएमआरओ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ होगा। उद्घाटन सत्र में प्रो. तनुजा शर्मा और प्रो. रितु श्रीवास्तव ने विचार रखे। निदेशक प्रो. अरविंद सहाय ने कहा कि शोध किताबों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उसका असर कारोबार के फैसलों में दिखना चाहिए। मुख्य सत्र...