गाजीपुर, मार्च 21 -- सेवराई। तहसील क्षेत्र के मैरेज हाल में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अपने बीच जिलाध्यक्ष को पाकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान मगरखाई अनिल यादव ने कहा कि हम लोगों के नए जिलाध्यक्ष ऊर्जावान और हर एक कार्यकर्ताओं को मान- सम्मान में हमेशा खड़े रहते हैं। विष्णु प्रताप सिंह जिला मंत्री ने कहा कि ओमप्रकाश राय को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने एक छोटे कार्यकर्ताओं को जो मान सम्मान दिया है वह हम लोगों के लिए एक प्रेरणा है। इस अवसर पर प्रकाश सिंह ,शकील खान, अमित सिंह,पंकज राय ,जमुना राय ,सत्यनारायण, कृष्ण मौर्य, राजू जायसवाल, सुखु ,विजय कुशवाहा, आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...