पीलीभीत, नवम्बर 30 -- पीलीभीत,संवाददाता। नवागत बीएसए रोशनी ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फरीदपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थी। दो दिन पहले शासन ने उनकी तैनाती पीलीभीत में रिक्त चल रहे बीएसए के पद पर की थी। शनिवार को नवागत बीएसए रोशनी ने कार्यवाहक बीएसए दरवेश कुमार से कार्यभार ग्रहण कर लिया। बीएसए का सभी कार्यालय स्टाफ ने उनका बुके देकर स्वागत किया। नवागढ़ बसा ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य किया जाएगा। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक वातावरण को और बेहतर करने की दशा में प्रयास किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...