महाराजगंज, मार्च 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शासन ने महराजगंज के बीएसए पद पर स्थायी तैनाती कर दी है। कानपुर देहात की बीएसए रही रिद्धी पांडेय को यहां का नया बीएसए बनाया है। नवागत बीएसए ने कार्यभार ग्रहण किया। रिद्धी पांडेय 2020 बैच की पीईएस हैं। पीईएस के बाद इनकी बीएसए पद पर डायरेक्ट पोस्टिंग है। यह कानपुर देहात में दो वर्ष तक बीएसएस रह चुकी हैं। लखनऊ में एससीईआरटी में सहायक उप शिक्षा निदेशक(एडीडी) पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं। राज्य परियोजना कार्यालय में भी सम्बद्ध रही चुकी हैं। नवागत बीएसए ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, मानक, बालिका शिक्षा व शासन की नीतियों का सही क्रियान्वयन प्राथमिकता है। शासन के जो भी पैरामीटर हैं उसे सही ढंग से लागू कराया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों को कान्वेंट विद्यालय से भी बेहतर बनाया जाएगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.