संतकबीरनगर, जून 1 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। बस्ती परिक्षेत्र के नवागत डीआईजी संजीव त्यागी ने शनिवार देर शाम कोतवाली खलीलाबाद का आकास्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय,हवालात गृह, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, मालगृह, थाना परिसर, आवासीय परिसर आदि का भ्रमण कर हाल जाना। थाना कार्यालय और थाना परिसर की प्रतिदिन साफ- सफाई कराए जाने का निर्देश दिया। दरअसल डीआईजी गोरखपुर एडीजी जोन से मिलकर बस्ती लौट रहे थे। जिले में पहली बार आए और अचानक कोतवाली पहुंच कर जांच पड़ताल किए। जो कमियां मिली,उसमें सुधार किए जाने के लिए संबंधितों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसपी संदीप कुमार मीना, एएसपी सुशील कुमार सिंह,सीओ सदर अजय सिंह, कोतवाल पंकज कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.