अयोध्या, जून 21 -- अयोध्या। अयोध्या के नवागत क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व ये सहारनपुर मण्डल मुरादाबाद मण्डल में तैनात रहे। वर्तमान में लखनऊ मण्डल से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। अनिमेष सक्सेना जूडो खेल से सम्बन्धित हैं। इनके प्रशिक्षित खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। क्षेत्रीय क्रीड़धिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने पर कहा कि यहां निर्मित विभिन्न अवस्थापनाओं की मरम्मत कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं के साथ ही साथ खेल हित में शासन एवं प्रशासन से मिलकर खिलाड़ियों के उत्तम भविष्य के लिए निरन्तर कार्य करने का प्रयास रहेगा। नवागत आरएसओ का शकील अहमद अन्सारी, राम सजीवन, सीडी सिंह, मदनलाल प्रजापति, रामतीरथ, अनुपम शुक्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.