गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर के नए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कार्यभार संभालने के बाद जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी पहली समीक्षा बैठक की। व्हाइट हाउस सभागार में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अपराधियों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति रहेगी। एसएसपी ने पुलिसिंग में जवाबदेही और पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी ताकि जनता को सुरक्षा का बेहतर माहौल मिल सके। जनता की शिकायतों का समय पर होगा निस्तारण बैठक के दौरान एसएसपी ने थानों पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका तय समय के भीतर निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला सुरक्षा, संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त, लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को अपनी प्राथमि...