सिद्धार्थ, मार्च 16 -- सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई के तत्वावधान में कर्मचारी नेताओं और पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव से औपचारिक मुलाकात की। इस मौके पर एडीएम ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। एडीएम ने कहा कि सभी शासन के मंशानुरुप कार्य करें, जिससे प्रदेश में जनपद की अलग छवि बने। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के उचित समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, जिलामंत्री राजेश मिश्र, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता, जिलामंत्री कैलाश मणि त्रिपाठी, कलीमुरजफर, नागेन्द्र राव शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.