फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- कानपुर से स्थानांतरित होकर आए डिप्टी कलक्टर अजय कुमार ने सोमवार को नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने जिलाधिकारी रमेश रंजन से मुलाकात करते हुए चार्ज लिया। नगर निगम पहुंचकर अजय कुमार ने अधीनस्थ अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जानकारी हासिल की। पहले दिन वह काफी देर तक अपने कार्यालय में रहे। अभी तक कानपुर देहात में डिप्टी कलेक्टर के अलावा विकास प्राधिकरण में सचिव का कार्य देख रहे अजय कुमार का पिछले दिनों शासन द्वारा नगर निगम के लिए अपर नगर आयुक्त के पद पर स्थानांतरण किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.