गुमला, अक्टूबर 10 -- रायडीह, प्रतिनिधि । ग्राम पंचायत नवागढ़ भवन परिसर में गुरुवार को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी वर्ष के लिए वार्षिक कार्य योजना तैयार की गई। ग्रामसभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दीपक बैगा ने की। इस दौरान मनरेगा समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हुई।ग्राम सभा में गाय शेड, बकरी शेड, मुर्गी पालन, मछली पालन, पीसीसी सड़क, मोरम सड़क, मिट्टी सड़क, टीसीबी, मेड़बंदी, आम बागवानी, प्रधानमंत्री आवास और सामाजिक पेंशन जैसी योजनाओं को शामिल किया गया। साथ ही प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण,बाजार, हाट, तालाब और डैम के रख रखाव के लिए भी राशि निर्धारित की गई। स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र और एनजीओ द्वारा संचालित योजनाओं की निगरानी पर आमजनों को जागरूक किया गया। मौके पर मुखिया किरण डुंगडुंग,उपमुखिया तस्लीम खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.