बुलंदशहर, फरवरी 5 -- कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजय मिश्रा का गुरुवार को फार्मासिस्टों ने स्वागत किया। इस दौरान फार्मासिस्टों ने प्राचार्य को गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी की बधाई दी और साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान कराने की मांग की। चीफ फार्मासिस्ट डीके दुबे और विपिन गुप्ता ने कहा कि कॉलेज में फार्मासिस्टों की भारी कमी है, जिससे कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। उन्होंने कार्य के दबाव को कम करने और मरीजों को बेहतर सेवा देने के लिए रिक्त पदों की समस्या का समाधान करने की मांग की। फार्मासिस्टों ने प्राचार्य के समक्ष एक अहम प्रस्ताव रखा कि महीने में कम से कम एक बार उनके साथ औपचारिक बैठक की जाए। इससे ड्यूटी के दौरान आने वाली परेशानियों और स...