सिमडेगा, अक्टूबर 19 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के आरसी चर्च जामपानी पल्ली में रविवार को नवाखानी पर्व और मिशन रविवार धूमधमा से मनाया गया। जामपानी चर्च में मुख्य अनुष्ठाता पल्ली पुरोहित सह डीन फा गाब्रिएल डुंगडुंग उपस्थित थे। वहीं उनका सहयोग फादर संदीप खेस्स ने किया। मौके पर फा गाब्रिएल डुंगडुंग ने कहा कि नवाखानी पर्व ईश्वर की कृपा व मेहनतकश किसानों के परिश्रम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में अन्न का काफी महत्व है। गांव के लोग अपने खेतों से प्राप्त नये धान का पहला अंश ईश्वर, प्रकृति व पूर्वजों को समर्पित करते हैं। क्योंकि यह केवल जीवन निर्वाह का साधन ही नहीं, बल्कि प्रकृति व प्रभु की कृपा का जीवंत रूप है। उन्होंने कहा कि नये अन्न को प्रभु को अर्पित करने की परंपरा इस बात की प्रतीक है कि मनुष्य हर उपज के पीछे ईश्वर की देन व अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.