उरई, जनवरी 29 -- कालपी, संवाददाता। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार मिश्र की टीम के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की राजकीय उचित दर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया तथा कार्ड धारकों से संवाद करके डीलरों को आवश्यक निर्देश दिए। राजकीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पात्र गृहस्थी एवं अंतोदय योजना के पात्र व्यक्तियों को सरकारी गेहूं एवं चावल के वितरण व्यवस्था की हकीकत को परखने के लिए कालपी तहसील के पूर्ति लिपिक सुमेंद्र कुमार तिवारी के साथ पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार मिश्र औचक तरीके से महेवा विकासखंड के ग्राम देवकली, कीरतपुर व शाहजहांपुर में सरकारी उचित दर की दुकानों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकारी खाद्यान्न के स्टाफ की गणना करके अभिलेखों से मिलान किया पूर्ति निरीक्षक ने दुकान में मौजूद पात्र गृहस्थी...