जमुई, जनवरी 3 -- बरहट। निज संवाददाता प्रखंड के पांडो पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय लालमटिया में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां शिक्षा विभाग के नियमों को दरकिनार कर विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका की मनमानी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को जब ग्रामीण 11.30 बजे स्कूल पहुंचे तो विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक एवं प्रधान शिक्षिका ड्यूटी समय में स्कूल से गायब पाए गए जबकि कार्यालय कक्ष खुला हुआ था। लेकिन सभी कक्षाओं में ताले लटके मिले। पूरा स्कूल सुनसान नजर आया। मौके पर उपस्थित रसोईया ने बताई कि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं हाजिरी बनाकर पांडों की ओर चले गए हैं और दो से तीन बजे के बीच लौटने की बात कही गई है। उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय में कुल दो शिक्षक एक शिक्षिका पदस्थापित हैं जिनमें एक प्रधान शिक्षि...