गोपालगंज, जनवरी 10 -- कुचायकोट,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के छह नवसृजित प्राथमिक विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। भूमि उपलब्ध होने के बाद जल्द ही विद्यालय भवन निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। भवन बन जाने से इन विद्यालयों में नामांकित बच्चों को अपने ही विद्यालय में नियमित रूप से पठन-पाठन की सुविधा मिल सकेगी। अंचल अधिकारी मणिभूषण कुमार ने बताया कि सभी छह विद्यालयों के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। इससे संबंधित प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेज दिया गया है। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद भवन निर्माण की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन नवसृजित प्राथमिक विद्यालयों के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई है, उनमें विक्रमपुर, ढोढवलिया,चकहसना, उदकरा, निरजलहां तथा रामपुर खरेया शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय भवन के अभाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.