बेगुसराय, जनवरी 10 -- गढ़पुरा,एक संवाददाता। प्रखंड के रजौर पंचायत स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर नई पहल किट का वितरण आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहाल फारुक और बीसीएम सुमन कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 90 नवविवाहित जोड़े के बीच नई पहल किट का वितरण के लिए 45 आशा को नई पहल किट दिया गया। इसको लेकर आशा कार्यकर्ता सभी के घर-घर जाकर यह किट पहुंचाने के साथ ही परिवार नियोजन समेत अन्य जानकारियां दे रही हैं। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता अपने लाभुक क्षेत्र में होने वाली शादियों पर नजर रख रही है। जहां विवाह होगा, वहां की आशा कार्यकर्ता नवविवाहित जोड़े के घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई पहल किट गिफ्ट के रूप में प्रदान करेंगी। इसके साथ ही वे दंपती को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.